Uttrakhand Breaking : उत्तराखंड घर के बाहर गाय का कटा हुआ सर मिलने से मची खलबली मौके पर पहुंची पुलिस

Uttrakhand Breaking : खबर रुड़की से है जहां एक ग्रामीण के घर के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गाय का कटा हुआ सर फेंका गया है आपको बता दें कि मामले की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश कार्रवाई करते हुए संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है । अधिक जानकारी के अनुसार यह मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला का है जहां ग्रामीण प्रवीण कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के बाहर गाय का कटा हुआ सर पड़ा हुआ है सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की बता दें कि गाय का कटा हुआ सर देखकर मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई वहीं इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है । बताया यह भी जा रहा है कि पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए हैं मंगलौर कोतवाली पुलिस का यह कहना है कि जिस किसी द्वारा भी यह घटना की गई है उसको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । साथ ही पुलिस का यह भी कहना है कि क्षेत्र में माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा और आप आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।