Corona In Dehradun School : राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल ब्राइटलैंड में एक 11 साल की बच्ची के कोरोना पॉजीटिव मिलने से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है की बच्ची में कोरोना संक्रमण के लक्ष्ण पाए गए थे जिसपर परिजनों ने कोरोना की आशंका के चलते टेस्ट कराया जिसमें बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। परिजनों द्वारा रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना स्कूल में दी गई जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने सेनिटाइजेशन के बाद स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।
Corona In Dehradun School : स्कूल को जिला प्रशासन की टीम ने किया सेनीटाइज़
देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल में एक 11 साल की बच्ची में कोरोना की पुष्ठि हुई है जिसके बाद स्कूल में कोहराम मच गया। आनन फानन में स्कूल की तरफ से स्वास्थ विभाग से यह जानकारी साझा की गई। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के मुताबिक, स्कूल को शनिवार को ही आधे दिन के बाद बंद कर दिया गया था। फिलहाल स्कूल को दो दिन के लिए बंद रखा गया है।