Kothiyal On Chardham Yatra : उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होनी हैं जिसके लिये तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि 3 मई से प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी इस बार सरकार की मंशा है कि यात्रा को भव्य तरीके से करवाया जाए। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि सरकार को चाहिए की यात्रियों को पूरी सुविधा दें वहीं उन्होंने कहा कि सड़क ,बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से चार धाम यात्रा सरल और शुभम बनाई जाए कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम ही नहीं बल्कि टूरिस्ट पैलेस भी बहुत हैं ऐसे में जब जहां यात्री पहुंचे तो एक अच्छा संदेश लेकर जाए ऐसी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए।