Harish Rawat In Haridwar : गुरूवार को हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत के दौरे का आज दूसरा दिन रहा और आज के दिन की शुरूआत हरदा ने मॉं गंगा के पावन जल में डुबकी लगाकार की। इस दौरान हरदा ने प्रदेश के कल्याण के लिए भी मॉं गंगा से प्रार्थना की।
Harish Rawat In Haridwar : सोशल मीडिया पर हरदा ने की वीडियो शेयर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों हरिद्वार दौरे पर हैं और आज मॉं गंगा के पावन जल में स्नान कर हरदा ने अपने दिन की शुरूआत की जिसकी एक वीडियो हरदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की। इसके साथ हरदा ने लिखा की आज हरकी पैड़ी हरिद्वार में गंगा जी में स्नान किया और मां गंगा का आशीर्वाद लिया यही नहीं इस दौरान हरीश रावत ने प्रदेश के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां गंगा सबका कल्याण करे।