Ritu Khanduri Met PM Modi : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद ऋतु खंडूडी पहली बार दिल्ली प्रवास पर हैं जहां उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केदारनाथ स्मृति चिन्ह भेंट करने के साथ ही हाथ से बना आसन भी भेंट किया।
Ritu Khanduri Met PM Modi : पीएम मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह एवं हाथ से बना हुआ आसन भी भेंट किया। भेंट वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने भी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की और साथ ही ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली।