Pakhad Tree killed Two Persons : उत्तराखंड का एक पेड़ हाल ही में दो मौतों का कारण बना है। दरअसल उत्तराखंड के टनकपुर में तेज हवा के कारण पाखड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सरकारी और निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को शाम के समय तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान श्रम विभाग के कार्यालय के सामने रेलवे क्षेत्र में हवा से पाखड़ का भारी-भरकम पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे से गुजर रहे कुछ लोग और एक ढाबा पेड़ की चपेट में आ गए । बताया जा रहा है की पेड़ गिरने का ये मंज़र जिसने भी देखा वो सहर उठा।
Pakhad Tree killed Two Persons : कई लोग हुए घायल
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मोहित कश्यप पुत्र वेद प्रकाश निवासी संजय नगर बरेली और मोहम्मद उमर पुत्र छितदा निवासी न्यूरिया पीलीभीत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि पारस पुत्र अनिल कश्यप निवासी बरेली, मोहम्मद हबीब निवासी न्यूरिया पीलीभीत, जब्बार अहमद पुत्र मकसूद अहमद निवासी मनिहारगोठ, सुभान पुत्र नन्हे निवासी वार्ड-3 टनकपुर, अजय पुत्र पुष्कर जोशी निवासी नानकमत्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि दो लोगों के मौत की जानकारी है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं।