CBI Action In Dehradun: आज की बड़ी खबर देहरादून से है जहां सीबीआई देहरादून के कार्यालयों में बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया है। आपको बता दें ईपीएफओ दफ्तर में गड़बड़ी की शिकायत सीबीआई को मिली थी जिसके बाद सीबीआई की टीम ने देहरादून और हल्द्वानी कार्यालय में छापेमारी की है।
CBI Action In Dehradun : जाँच के लिए गठित हुई 2 टीम
बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम फिलहाल दस्तावेजों की जांच कर रही है जानकारी ऐसी मिल रही है कि ईपीएफओ देहरादून और हल्द्वानी को लेकर लगातार गड़बड़ी की शिकायत सीबीआई को मिल रही थी। वहीं इस पर बीते बुधवार को सीबीआई देहरादून ने पांच पांच सदस्य की 2 टीम बनाकर देहरादून जीएमएस रोड और हल्द्वानी स्थित दफ्तर भेजी और जैसे ही दफ्तर खुले वैसे ही सीबीआई की टीम ने छापेमारी की।
CBI Action In Dehradun : फाइनल रिपोर्ट तैयार होगी
गौरतलब है कि हल्द्वानी में टीम ने कर्मचारी भविष्य निधि के ऑफिस में 2021 -22 वित्तीय वर्ष के अभिलेखों को जांचा टीम के पहुंचने के बाद कर्मचारियों में खलबलीमच गई दोनों दफ्तर में पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी बताया जा रहा है इसके बाद कार्रवाई होगी।