Corruption Free App 1064 : भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा बनाई गई भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 ऐप की शुरूआत की। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए की ऐप का संचालन और क्रियान्वयन ठीक ढंग से होना चाहिए।
Corruption Free App 1064 :भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 का किया सीएम ने शुभारंभ

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में एक ऐप का शुभारंभ किया जिसका नाम भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 है। इस ऐप को विजिलेंस विभाग द्वारा बनाया गया है जिसमें कोई भी कहीं से भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए कही से भी इस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेगा।
Corruption Free App 1064 : प्रचार से सभी तक पहुंचाई जाए ऐप की जानकारी

इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐप को मजबूती के साथ चलाया जाए साथ ही इसका प्रचार प्रसार भी किया जाए जिससे हर किसी को इस ऐप के बारे में जानकारी मिल सके। यही नहीं सीएम ने अधिकारियों को ये भी कहा कि ऐप में दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाए और जो समस्याएं विजिलेंस से संबंधित ना हों उन्हें सीएम हेल्पलाईन पर भेजा जाए।
ये भी पढ़ें : कल्युगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास,विरोध करने पर नाबालिग पर किया प्लास से वार