CM Dhami Romantic Dance : उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है जिसके बाद अब सीएम पुष्कर सिंह धामी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है इस वीडियो में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी नज़र आ रही है। इस वीडियो में दोनों एक साथ रोमेंटिक डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
CM Dhami Romantic Dance : सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियो जमकर हो रही वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आपने ताबड़तोड़ फैसले लेते हुुए जरूर देखा होगा लेकिन क्या कभी सीएम धामी को डांस करते देखा है वो भी बिल्कुल रोमेंटिक अंदाज़ में। जी हां इन दिनों सोशल मीडिया पर सीएम धामी की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में सीएम धामी के अलावा उनकी पत्नी गीता धामी भी दिखाई दे रहीं है। इस वीडियो में दोनों रोमेंटिक अंदाज़ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
देखें वीडियो–https://youtube.com/shorts/Zq1CWtAZ3O0?feature=share
CM Dhami Romantic Dance : बाहों में बाहें डाल दोनों ने किया रोमेंटिक डांस
बाहों में बाहे डाले सीएम धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम के सॉंग ‘तेरे संग यारा खुशरंग बहारा’ सॉंग पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साल्सा डांस करते हुए दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में जहां उनकी पत्नी डांस के दौरान काफी खुश नज़र आ रही हैं तो वहीं सीएम धामी काफी शर्माते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कल इन विषयों पर होगी चर्चा