Cat Man Story : बिल्ली से प्यार में पागल इंसान ने किया कुछ ऐसा, आप भी देख रह जाएंगे दंग

Cat Man Story : दोस्तों इंसानों की जानवरों से प्यार की कहानी आपने कई सुनी होगी लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि जानवरों से प्यार में पागल इंसान ने खुद को ही जानवर बना लिया जी हॉं ये कहानी है अमेरिका में रहने वाले डेनिस एनवर की जिन्हें बचपन से ही बिल्लियां इतनी पसंद थी की बड़े होकर उन्होंने बिल्ली का ही स्वरूप धारण कर लिया।

Cat Man Story : बिल्कुल बिल्ली जैसे दिखते हैं डेनिस

अमेरिका में रहने वाले डेनिस एनवर को बचपन से ही बिल्लियों से प्यार था और इसी वजह से उन्होंने खुद को बिल्ली जैसा दिखने वाला इंसान बना दिया। डेनिस ने अपने शरीर पर इतनी बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई की वो अब बिल्कुल बिल्ली जैसे दिखते हैं। लंबे—लंबे नाखुन और पूछ के साथ ही बिल्ली जैसी मूछे दर्शाती है की डेनिस को बिल्लियों से कितना प्यार है और उनके बिल्लियों के प्रति इसी प्यार ने उन्हें बिल्ली जैसा दिखने के लिए विवश कर दिया।

Cat Man Story : प्लास्टिक सर्जरी के दौरान सही असहनीय पीड़ा

आपको बता दें कि डेनिस ने अपने शरीर पर कई सारी प्लास्टिक सर्जरी करवाई हुई है जिसके बाद से वो बिल्कुल बिल्ली जैसे दिखते हैं। डेनिस बताते हैं कि सर्जरी के दौरान उन्हें काफी पीड़ा हुई लेकिन सर्जरी के बाद अब जब डेनिस बिल्कुल बिल्ली जैसे दिखते हैं तो उन्हें काफी खुशी होती है। बता दें कि डेनिस ने चेहरे पर बिल्ली जैसी बड़ी—बड़ी मूछों के साथ ही पूंछ भी लगवाई है जिसके कारण डेनिस बिल्कुल बिल्ली जैसे ही दिखते हैं और उनको पब्लिक प्लेस पर देखकर कई बार लोग डर जाते हैं।

ये भी पढ़ें : गुरुवार के दिन करें ये उपाय तो बनेंगे सभी बिगड़े काम