Plane Flew Near Taj Mahal : खबर ताज नगरी आगरा से आ रही है जहां ताजमहल के करीब से विमान उड़ने की खबर मिल रही है।बताया जा रहा है कि ताजमहल के यमुना किनारे की मीनार के करीब से विमान निकला है। वहीं इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार ताजमहल में नो फ्लाई जोन में विमान नहीं पहुंच सकता है।
Plane Flew Near Taj Mahal : हड़कंप की स्थिति
लेकिन इसके बावजूद यहां विमान उड़ता देखा गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ताजमहल के पास ड्रोन उड़ाना भी बैन है। वही किसी विमान का यमुना किनारे की मीनार के करीब से गुजरना एक बड़ा संशय का विषय है।
Plane Flew Near Taj Mahal : जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियां लगातार इस बात की जांच कर रही है कि आखिर विमान कौन और क्यों उड़ा रहा था और यह विमान कहां से आया।बता दें कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह विमान कहां से आया था फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई .
ये भी पढ़ें : जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे आत्मसमर्पण