New Corona Guideline In Uttrakhand : उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही अब प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लिए नई गाईटलाइन जारी कर दी है। सरकार ने जहां रात्रि कर्फ्यू पर पूर्ण तरीके से रोक लगा दी है तो वहीं कई चीजों पर प्रतिबंध जारी रखे हैं।
New Corona Guideline In Uttrakhand : कई चीजों पर पाबंदी रखी गई है जारी
प्रदेश में कोरोना की धीमि पड़ती रफ्तार को देखते हुए अब राज्य सरकार ने भी कोरोना के नियमों में ढिलाई बरत दी है। प्रदेश सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें सरकार ने कई चीजों पर प्रतिबंध को जारी रखते हुए नाईट कर्फ्यू पर पूर्ण तरीके से रोक लगा दी है। साथ ही कई चीजों पर अभी भी पाबंदी लगाई गई है।
New Corona Guideline In Uttrakhand : हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद लिया गया फैसला
बता दें कि 15 फरवरी को हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई हुई थी जिसमें महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर और मुख्य स्थायी अधिवक्ता चन्द्र शेखर रावत ने हाईकोर्ट को बताया कि प्रदेश में कोरोना काबू में हैं और लोग लगातार कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कर रहे हैं और बूस्टर डोज़ भी प्रदेश में लगातार लगाई जा रही है। ऐसे में अब सरकार ने कोरोना की रफ्तार में कमी को देखते हुए सरकार ने नई गाईडलाइन जारी की है।
ये भी पढ़े : हरदा ने की सीएम पुष्कर की तारीफ, कहा— धामी ने भाजपा की कराई है लड़ाई में वापसी