Thukral Target On BJP : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी दलों ने अपने नेताओं को मैदान में उतार दिया है तो वहीं पार्टी के कई नेता टिकट कटने को लेकर बागी भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे ही रूद्रपुर में भी निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने टिकट कटने पर भाजपा से बगावत पर उतर आए हैं और पार्टी से इस्तीफा देकर निदर्लीय मैदान में उतर गए हैं।
Thukral Target On BJP : अब मैं निदर्लीय ही मैदान में लडूंगा— ठुकराल
भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट कटने को लेकर बगावत पर उतरे रूद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने टिकट काटकर मुझपर काला दाग लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैने क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति देने का काम किया है और अब मैं निदर्लीय चुनाव लडुंगा और मुझे पूरा विश्वास है की क्षेत्र की जनता मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों के बूते पर मुझे विजयी अवश्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मेरे साथ गद्दारी की है जिसका परिणाम पार्टी को चुनावी मैदान में भुगतना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों ने दी दस्तक, हिमाचल सीएम ने विकासनगर पहुंचकर किया चुनावी प्रचार