Himachal Chief Minister Reached Vikasnagar : उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों ने दी दस्तक, हिमाचल सीएम ने विकासनगर पहुंचकर किया चुनावी प्रचार

Himachal Chief Minister Reached Vikasnagar : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अब स्टार प्रचारकों ने मैदान में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है इसी क्रम में आज हिमाचल के मुख्यमंत्री विकासनगर पहुंचे और भाजपा के पक्ष में वोट अपील करने के लिए जनसभा को संबोधित किया।

Himachal Chief Minister Reached Vikasnagar : जनता को संबोधित कर भाजपा को वोट देने की अपील की

विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों के उत्तराखंड दौरे की शुरूआत हो गई है। इसी क्रम में आज हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विकासनगर पहुंचे जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए जनता से भाजपा के हक में वोट करने की अपील की।

Himachal Chief Minister Reached Vikasnagar : कांग्रेस पर भी जमकर बरसे सीएम जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल छोटे और बड़े भाई के समान हैं। जहां डबल इंजन की सरकार ने चौमुखी विकास किया है। उन्होंने विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार क्षेत्र में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। वहीं सीएम जयराम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि करोना काल के दौरान वेक्सीनेशन को लेकर विपक्ष ने जनता को गुमराह करने का काम किया जबकि मोदी सरकार ने देश की जनता को संभालने के साथ ही सराहनीय कार्य किया और आगे भी जनता के विकास के लिए विकास कार्य करते रहेंगे।

ये भी पढ़े : बजट 2022 को लेकर राहुल गाँधी और हरदा ने साधा मोदी सरकार पर निशाना