Mahatma Gandhi Death Anniversary : देश को अंहिसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज उनको देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी याद किया जा रहा है और आपको जानकारी हैरानी होगी जब पूरे देश में अंग्रेजों को देश की सीमा से बाहर खदेड़ने के लिए स्वतंत्रता पाने के लिए अलख जली हुई थी तब महात्मा गांधी उत्तराखंड में कुमाऊँ क्षेत्र में कईजगहों का भ्रमण करने के लिए उत्तराखंड आए थे।
Mahatma Gandhi Death Anniversary : कुमाऊँ भ्रमण के दौरान जनसभाओं को किया था संबोधित
उत्तराखंड को खूबसूरती के लिए जाना जाता है लेकिन उसके साथ ही उत्तराखंड को आंदोलन की भूमि भी कहा जाता है और इसी आंदोलन की अलख को जलाने के लिए महात्मा गांधी तब उत्तराखंड आए थे जब देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने के लिए विशाल संग्राम छिड़ा हुआ था। उस वक्त महात्मा गांधी कुमाऊँ भ्रमण पर थे अल्मोड़ा और बागेश्वर पहुंचे थे।
Mahatma Gandhi Death Anniversary : अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले का किया था भ्रमण
महात्मा गांधी सबसे पहले 19 जून 1929 को अल्मोड़ा पहुंचे थे जहां उन्होंने रात्रि विश्राम अल्मोड़ा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरीश चंद्र जोशी के घर रात्रि भोज के साथ ही विश्राम भी किया अगले दिन सुबह महात्मा गांधी ने लक्ष्मेश्वर मैदान और चौघानपाटा में जनसभा को संबोधित किया और साथ ही सभी को आंदोलन के प्रति जागरूक करने का काम किया। जिसके बाद महात्मा गांधी बागेश्वर भी गए वहां गांधी जी 14 दिनों तक रूके और इस दौरान उन्होंने स्वराज भवन की नींव रखने के साथ ही अनासक्ति योग की प्रस्तावना भी लिखी।
ये भी पढ़े : कुछ इस अंदाज़ में मनाया गया था आजाद भारत के पहले गणतंत्र दिवस का जश्न