Car Fire In Dehradun : देहरादून के आईएसबीटी में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Car Fire In Dehradun : राजधानी देहरादून के आईएसबीटी में एक चलती कार में अचानक आग लग गई जिसके बाद कार स्वामी ने बमुश्किल कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कार में लगी आग को देखकर देखते ही देखते लोगों की भीड़ गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

Car Fire In Dehradun : सड़क पर चलते हुए आचानक लगी कार में आग

राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक कार अचानक ही सड़क पर चलते—चलते आग के गोले में तब्दील हो गई। जिसके बाद कार चालक ने कार से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड में लगातार बिगड़ रहे कोरोना के हालात, शनिवार को मिले 3848 नए मरीज, 2 की मौत

Car Fire In Dehradun : आईएसबीटी क्षेत्र की बताई जा रही घटना

घटना आईएसबीटी क्षेत्र की बताई जा रही है जहां कार में लगी आग को देखकर लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया वहीं कार स्वामी भी सुरक्षित बताया जा रहा है