Rain In Uttarakhand : उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह से बारिश का दौर लगातार जारी है जिसके कारण मैदान से लेकर पहाड़ों में तक ठंड बढ़ गई है। इस ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा ले रहे है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया था जारी
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी करने के बाद देर रात से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम परिवर्तन देखने को मिल रहा है। देर रात से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश लगातार जारी है जिसके कारण ठंड में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे है।
कई जिलों में बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलें में सुबह से ही गर्जन के साथ ओलावृष्टि होगी जबकि 2500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभाावनाएं भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।