Narendra Modi Punjab Tour : पीएम मोदी के काफिले में चूक की मदन कौशिक ने की कड़ी निंदा, कही ये बात

Narendra Modi Punjab Tour : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में हुई चूक को लेकर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी इसपर सवालिया निशान खड़े किए है। उन्होंने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा जो पंजाब में हुआ वो बेहद निंदनीय है।

Narendra Modi Punjab Tour : पंजाब में योजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे थे पीएम

पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले में हुई चूक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे थे जिसमें पंजाब सरकार बाधक बनी है जो बेहद निंदनीय है और उत्तराखंड भाजपा इसकी घोर निंदा करती है। लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं विकास विरोधी होती है जो आज पंजाब सरकार ने सुरक्षा में बाधा डालकर उत्पन्न की

Narendra Modi Punjab Tour : पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कौशिक ने उठाए सवाल

कौशिक ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की भी जिम्मेदारी बनती है की वो प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें लेकिन इस तरह की चूक घोर निंदनीय है।

ये भी पढ़े : मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड से मुख्य आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, 3 अकाउंट को करती थी हैंडल