Congress Foundation Day : पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस उपलक्ष में कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
Congress Foundation Day : 137 साल की हुई कांग्रेस
1885 में निर्माण के बाद आज कांग्रेस को स्थापित हुए 137 वर्ष हो गए हैं इस उपलख में कांग्रेस देश के साथ ही उत्तराखंड में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इसी क्रम में आज देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेशवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दल नहीं बल्कि इस देश की आत्मा है और कांग्रेस ने निरंतर इस देश को अग्रणी राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए कार्य करने के साथ ही बलिदान भी दिया है जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज है और आगे भी देश की उन्नती के लिए कांग्रेस कार्य करती रहेगी।
ये भी पढ़े : Pune Me Gajab Chori : विस्फोटक लगाकर पहले उड़ाया एटीएम और फिर 16 लाख कैश लेकर फरार हुए चोर