PM Modi Rally In Haldwani : हल्द्वानी में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली आयोजित होने जा रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी है इसी को लेकर आज नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
PM Modi Rally In Haldwani : 30 दिसंबर को आयोजित होगी रैली
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में वीआईपीयों के दौरे लगातार उत्तराखंड में हो रहे हैं जहां बीते रोज़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून पहुंचे थे तो वहीं अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में आयोजित रैली में प्रतिभाग करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क नज़र आ रहा है और आज इसी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
PM Modi Rally In Haldwani : रैली में एक से डेढ़ लाख लोग जुटने की संभावना
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि 30 तारीख को प्रधानमंत्री की होने वाली हल्द्वानी में रैली को लेकर रोडो को डायवर्ट किया गया है और सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी, आईआरबी, एसआई इंटेलिजेंस तमाम पुलिस के अधिकारियों को रैली को लेकर निर्देशित किया गया है आगामी प्रधानमंत्री की रैली में एक से डेढ़ लाख लोगों के आने की संभावना है, जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है ।
ये भी पढ़े : विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली पुलिस कर्मियों की पत्नियां सम्मानित