Yawning Benifits : बचपन में जब स्कूल जाते थे तो टीचर के लेक्सर के समय उबासी आना वैसे ही आॅब्यस था जैसे दीपिका पादुकोण के शूटिंग सेट पर रणवीर कपूर का आना। वेल जोक्स अपार्ट लेकिन जो भी हो टीचर की उड़ती हुई चॉक माथे पर लगने से उबासी छूमंतर जरूर हो जाती थी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की जिस उबासी के चलते आपने बचपन में काफी मार खाई है मेडिकल सांइस में इस उबासी के कई फायदे बताए गए हैं जैसे की
उबासी लेने से ब्रेन कूल हो जाता है
दरहसल उबासी लेने के दौरान व्यक्ति मुंह खोलकर कूल एयर सांस के साथ अंदर लेता है। इससे ज्यादा ऑक्सिजन ब्रेन तक जाती है जिससे ब्रेन के हॉट ब्लड को नीचे की ओर फ्लो होने और उसकी जगह कूल ब्लड के पहुंचने में मदद मिलती है। यह दिमाग के ओवरऑल तापमान को कम करने में मदद करता है।
Yawning Benifits :

Yawning Benifits : उबासी लेने से शरीर में बढ़ता है ऑक्सिजन का फ्लो
उबासी लेने के दौरान हम गहरी सांस लेते हैं जिससे ऑक्सिजन की मात्रा शरीर में ज्यादा जाती है और इससे बॉडी में जमा हुई कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह लंग्स के साथ ही दिमाग के लिए भी अच्छा होता है।
ये भी पढ़ें : खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीना है जहर के बराबर ! जाने क्या है वजह ?
Yawning Benifits : उबासी लेने से अलर्ट रहने में मिलती है मदद
आमतौर पर उबासी को नींद के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह व्यक्ति को अलर्ट रहने में मदद करती है। दरअसल, उबासी शारीरिक क्रिया की श्रेणी में आती है और जब तक किसी भी तरह की फिजिकल ऐक्टिविटी होती रहती है तब तक व्यक्ति सो नहीं सकता, जो उसे अपने आसपास की चीजों के प्रति सजग बने रहने में मदद करता है।