UKD Released List Of Candidates : यूकेडी ने प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, जानें किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

UKD Released List Of Candidates : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है जिसमें 16 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बोडाई ने बताया ​की इस बार यूकेडी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने जा रही है।

UKD Released List Of Candidates : 16 प्रत्याशियों की लिस्ट यूकेडी ने की जारी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी बिगुल फूंक ​दिया गया है। पार्टी की तरफ से 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है जिसमें देवप्रयाग से दिवाकर भट्ट ,द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी ,श्रीनगर से मोहन काला ,धनोल्टी से उषा पवार, लैंसडाउन से एपी जुयाल ,अल्मोड़ा से भानु प्रकाश जोशी, समेत तमाम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है

UKD Released List Of Candidates : चुनाव जीतकर सपनों का बनाएंगे उत्तराखंड—बोडाई

यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बोडाई ने बताया ने बताया कि इस बार उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है और अब के सभी कार्यकर्ता जी जान के साथ इस चुनाव में दल को जीत दिलाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक उत्तराखंड की जनता को ठगने का काम किया है लेकिन अब जिन सपनों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड निर्माण में अहम भागीदारी निभाई थी उन सपनों को उत्तराखंड क्रांति दल ये चुनाव जीतकर पूरा करने का काम करेगा।

ये भी पढ़े : उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्मदिन आज, सीएम पुष्कर ने दी बधाई