CM Dhami On Tehri Tour : टिहरी दौरे पर रहे सीएम पुष्कर सिंह धामी, आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में​ किया प्रतिभाग 

CM Dhami On Tehri Tour : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी दौरे पर रहे जहां उन्होंने ‘आपका सुझाव हमारा संकल्प’ जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। सीएम ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता कर समस्याओं को सुना

CM Dhami On Tehri Tour : पंचायत प्रतिनिधि से सीएम ने किया संवाद

आपका सुझाव हमारा संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी दौरे पर रहे जहां सीएम पुष्कर ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न विकासखण्डों के कुल 18 ग्राम प्रधानों को मनरेगा , एन०आर०एल०एम० , स्वयं सहायता समूहों में कार्यों एवं ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम पुष्कर ने पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे तौर पर संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव में आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े होते हैं, जिसके फलस्वरूप प्रधानों के सुझाव काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

CM Dhami On Tehri Tour : 400 गांव के प्रधानों को सीएम पुष्कर ने किया संबोधित

विभिन्न विकास खंडों से आए करीब 400 प्रधानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंद्रबदनी एवं कुंजापुरी की इस धरती को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से प्राधनमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा राज्य जब अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का अग्रणीय एवं आदर्श राज्य होगा।

CM Dhami On Tehri Tour : उन्होंने कहा हमारी सरकार  प्रत्येक क्षेत्र में विकास का लक्ष्य रख रही है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग को आने वाले 10 साल के लिए रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा लोगों की राय एवं संवाद , विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। और इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार सभी से सुझाव मांग ही है जिससे उत्तराखंड के विकास कार्यों को और ज्यादा गति दी जा सके।

ये भी पढ़े – पालतू गाय से था ऐसा प्या कि, शख्स ने निकाली शव यात्रा