JP Nadda Will Reach Haridwar : 17 दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये यात्रा 4 दिनों में हरिद्वार जिले की प्रत्येक विधानसभा में जाएगी और भाजपा का प्रचार प्रसार करेगी।
JP Nadda Will Reach Haridwar : 17 दिसंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में राज्य में हाईकमान के दौरे लगातार जारी है इसी क्रम में 17 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हरिद्वार पहुंचेंगे जहां से वो विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा हरिद्वार जिले की प्रत्येक विधानसभा में जाएगी और सरकार की योजनाओं का विवरण जनता के समक्ष रखेगी। चार दिन तक चलने वाली ये यात्रा पार्टी की विजय को सुनिश्चित करने का काम तो करेगी ही साथ ही सभी विधानसभा सीटों में जाकर और आमजन के सुझाव लेकर पार्टी का घोषणा पत्र बनाने के लिए भी मार्ग प्रशस्त करेगी।
JP Nadda Will Reach Haridwar : संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे जेपी नड्डा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विजय संकल्प यात्रा योजना बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे पंतदीप मैदान से विजय यात्रा शुरू होगी और 4 दिन तक चलेगी और हरिद्वार जिले की प्रत्येक विधानसभा में जाएगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के बाद विजय यात्रा गढ़वाल के अन्य जिलों में भी भ्रमण करेगी।
ये भी पढ़े : पांचवीं बार कुमांऊ के दौरे पर रहेंगे सिसोदिया, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं