Duniya Me Ajeeb Kanoon : किसी भी देश का संचालन सही से करने के लिए वहां कायदे कानून बनाए जाते हैं । लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां के अजीबो गरीब कानून लोगों को हैरान करते हैं । आज हम इस लेख में आपके लिए ऐसे ही 5 देशों के अजीबोगरीब कानून की जानकारी लेकर आए हैं ।
Duniya Me Ajeeb Kanoon : पेट्रोल खत्म होने पर गाड़ी खीचना है गैर कानूनी

इस सूची में सबसे पहला नाम जर्मनी देश का है जहां गाड़ी में पेट्रोल कभी खत्म नहीं होना चाहिए । जी हां यहां गाड़ी को खींचने के साथ-साथ पैदल चलना गैरकानूनी माना गया है । जर्मनी में ऐसा माना जाता है कि अगर आपकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाता है और आप अपनी गाड़ी को खींचना शुरू करते हैं तो इससे दूसरे ड्राइवर का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है । यहां गाड़ी खींचने पर आपको पूरे 65 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है।
Duniya Me Ajeeb Kanoon : चहरे पर मुस्कान है जरुरी

इस सूची में दूसरा नाम है इटली का जहां आपको चेहरे पर मुस्कान रखना जरूरी है इटली में सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल में आपको दुखी रहने की छूट दी जाती है। इसके अलावा अगर आप चेहरे पर मुस्कान ना रखने का नियम नहीं मानते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
Duniya Me Ajeeb Kanoon : मोटा होना मना है

वहीं जापान दुनिया का ऐसा देश है जहां पर मोटा होना गैरकानूनी करार दिया गया है । जापान में साल 2009 में बने कानून के अनुसार यहां पुरुषों व महिलाओं के कमर का अधिकतम आकार निश्चित कर दिया गया है । इस कानून के अनुसार जापान में 40 से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Duniya Me Ajeeb Kanoon : टॉयलेट में फल्श करना मना है

स्विजरलैंड में एक ऐसा कानून बनाया गया है जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे । दरअसल अगर आप स्विजरलैंड में किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग में रह रहे हैं तो आप यहां रात 10:00 बजे के बाद अपने टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते चाहे वह आपका अपना घर क्यों ना हो । अगर आप ऐसा करते हैं तो आप ध्वनि प्रदूषण के लिए दोषी माने जाते हैं।
रेडियो पर गाना बजाने पर भी नियम लागू

इस सूची में पांचवा नाम कैनेडा देश का है जहां यह कानून है कि यहां रेडियो पर बजने वाला हर पांचवा गाना किसी कैनेडियन द्वारा गाया गया होना चाहिए । बता दें कैनेडियन रेडियो एंड टेलिविजन आयोग द्वारा यह नियम बनाया गया था ।
ये भी पढ़े : शख्स ने विमान के पहिंयो पर बैठकर तय किया ‘मौत का सफर’, वीडियों हुआ वायरल