Uttrakhand Corona Update : उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना मामलों पर राज्य सरकार भी पूरी तरीके से गंभीर दिखाई दे रही है। सीएम पुष्कर खुद कोरोना पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों के संपर्क हैं और तमाम दिशा निर्देश देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Uttrakhand Corona Update : सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने की अधिकारियों से बात

उत्तराखंड में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता दिख रहा है जिसको लेकर शासन के साथ ही प्रशासन की टेंशन भी बढ़ गई है जिसको लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है साथ ही उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने के साथ ही अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए है।
Uttrakhand Corona Update : उत्तराखंड की जनता की सुरक्षा पहली प्राथमिकता—सीएम
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये भी कहा कि हम प्रदेश में रेंडम टेस्ट के साथ ही उत्तराखंड की जनता की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी है वो सभी काम कर रहे हैं और हमारी प्राथमिकता ही यही है की उत्तराखंड की जनता सुरक्षित रहे।
ये भी पढ़े : देवस्थानम बोर्ड भंग के फैसले का तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत, सीएम पुष्कर का जताया आभार