Protest Against Devasthanam Board : देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों का विरोध प्रदर्शन लंबे समय से जारी है । राजधानी देहरादून में तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन के चलते सचिवालय कूच किया । वहीं तीर्थ पुरोहितों के कूच को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग कर दी है । सचिवालय पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Protest Against Devasthanam Board : गठन के बाद से हो रहा विरोध
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से ही तीर्थ पुरोहित अपना विरोध जता रहे हैं । मामला कोर्ट में भी गया हालांकि कोई राहत नहीं मिली । हाल ही में देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों की मंत्री सुबोध उनियाल से भी बहस हुई थी ।तीर्थ पुरोहितों और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुई बहस का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था ।
ये भी पढ़े : सेम नागराजा के त्रिवार्षिक मेले को सीएम पुष्कर ने किया राज्य स्तरीय मेला घोषित, टिहरीवासियों को दी कई और सौगातें