Katrina Sojat Mehndi : कटरीना के हाथों में रचेगी जोधपुर की फेमस ‘सोजत’ मेहंदी, इतने लाख है कीमत

Katrina Sojat Mehndi : बॉलीवुड अभिनेत्री  कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है । बॉलीवुड की नामी शादी को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही है । हाल ही में एक रिपोर्ट में यह खबर सामने आई है कि कैटरीना को अपनी शादी में लगने वाली ‘सोजत’ मेहंदी जोधपुर के पाली क्षेत्र से भेजी जाएगी । दरअसल दुनिया भर में सोजत मेहंदी के लिए एक खास जगह है और यह मेहंदी कैटरीना कैफ को उनकी शादी में गिफ्ट की जाएगी।

Katrina Sojat Mehndi : कैटरीना की मेंहंदी की ये कीमत

Katrina Sojat Mehndi : विक्की और कैटरीना की शादी के लिए सोजत मेहंदी के सैंपल को पास किया जा चुका है । वहीं कैटरीना की मेहंदी को कलाकार नेचुरली तैयार कर रहे हैं । बताया यह भी जा रहा है कि इस मेहंदी में किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और साथ ही सोजत मेहंदी किसी इक्विपमेंट के बिना हाथ से तैयार की जाएगी । सोजत मेहंदी के वेंडर का कहना है कि कैटरीना की मेहंदी 50 हजार से लेकर ₹1 लाख तक तैयार होगी, लेकिन इसके वेंडर कैटरीना से इस मेहंदी का कोई पैसा नहीं लेंगे ।

ये भी पढ़े : मोनालिसा ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, मिनी स्कर्ट पहन किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियों