Friends Met After 74 Years : दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसे आप खुद चुनते है । कहते है इस रिश्ते में कितने भी फासले हो लेकिन दिलो में दूरियां कभी नहीं आती । अब चाहे ये फासलेसरहदों के क्यों ना हो । पाकिस्तान से है एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आई है । दरअसल पाकिस्तान में करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में 74 साल बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई। 74 साल बाद एक दुसरे को देखकर ये दो दोस्त फूट – फूट कर रोने लगे ।
Friends Met After 74 Years : 1947 में विभाजन के दौरान हुए अलग

बताया जा रहा है यह दोस्त 1947 में भारत के विभाजन के दौरान सरदार गोपाल सिंह और उनके दोस्त मोहम्मद बशीर एक दूसरे से अलग हो गए थे । यह फासला कुछ किलोमीटर का नहीं बल्कि सरहदों का था। सरहदों के फासलों के बावजूद इनकी पक्की दोस्ती में कोई दूरी नहीं आई । ये दो दोस्त 74 साल बाद एक दूसरे से पवित्र स्थल करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में मिले । 91 साल के बशीर और 94 साल के गोपाल सिंह 74 साल बाद एक दूसरे को देख कर फूट-फूट कर रोने लगे।
Friends Met After 74 Years : बचपन में साथ जाया करते थे करतारपुर साहिब

सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीर जैसे ही वायरल हुई इनकी दोस्ती की किस्से की चर्चा होने लगी । जानकारी मिल रही है कि भारत से जब गोपाल सिंह करतारपुर साहिब का दर्शन करने पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात अपने बिछड़े दोस्त बशीर से हो गई । पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है कि जब यह दोनों छोटे थे तो साथ में करतारपुर में दरबार साहिब का दर्शन करने जाते थे और साथ में चाय नाश्ता भी करते थे।
ये भी पढ़े : तीन अस्पतालों ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम से पहले डेड पेशेंट की चलने लगी सांसे