Kejriwal In Haridwar : दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। जहां जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता अपना मन बना चुकी है कि उत्तराखंड में इस बार नई पार्टी को मौका देना चाहिए और निश्चित तौर पर उत्तराखंड की जनता के आर्शीवाद के बूते पर उत्तराखंड का विकास होगा।
जनता ने बना लिया है नई पार्टी को मौका देने का मन
उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद होने के बाद हाईकमान के दौरे लगातार उत्तराखंड में हो रहे हैं दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद एक बार फिर दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं जहां एयरपोर्ट पहुंचने पर आप पार्टी के उत्तराखंड में सीएम पद उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने केजरीवाल का पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया जिसके बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता ने नई पार्टी को मौका देने का मन बना लिया है और निश्चित तौर पर 2022 में आप की सरकार उत्तराखंड में बनेगी। मीडिया से बात करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
Kejriwal In Haridwar :

Kejriwal In Haridwar : ऑटो टैक्सी ड्राइवरों के साथ केजरीवाल ने की बैठक
हरिद्वार पहुंचने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल हरिद्वार में ऑटो टैक्सी ड्राइवर की मीटिंग में शामिल हुए जिसमें उन्होंने आॅटो ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में मैनें चुनाव से पहले कहा था कि यदी मैने काम नहीं किया तो मुझे वोट ना दें लेकिन मेरे काम के बूते पर जनता ने मुझे वोट दिया और एक बार फिर सेवा का मौका दिया और आज यही मौका मैं आप लोगों से मांगने आया हूं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि यदी आप एक बार आप पार्टी की सरकार बनाएंगे तो दूसरी बार आप अन्य पार्टियों को वोट करना खुद से ही बंद कर देंगे।
ये भी पढ़ें : तीन अस्पतालों ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम से पहले डेड पेशेंट की चलने लगी सांसे
Kejriwal In Haridwar : सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान
हरिद्वार में सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मैं यहां आज विशेष मकसद से आया हूं आज आप लोगों के सामने मैं ये ऐलान करता हूं कि यदी 2022 में उत्तराखंड में आप पार्टी की सरकार बनती है तो आप पार्टी तीर्थयात्रियों को अयोध्या की यात्रा फ्री करवाएगी। इस प्रकार मुस्लिम भाईयों बहनों को अजमेर शरीफ जबकि सिख भाई—बहनों को करतारपुर साहेब की यात्रा आम आदमी पार्टी मुफ्त में कराएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोक तो सुधारेंगे ही साथ ही परलोक भी सुधारेंगे।