World Mysterious Chair : ये है दुनिया की रहस्यमई कुर्सी, बैठते ही इंसान गंवा देता है अपनी जान

World Mysterious Chair : ये पूरी दुनिया कई रहस्यमई चीजों से भरी हुई है, दुनिया में कई ऐसी चीजें है जो हमारी समझ से परे है । यहां तक की वैज्ञानिक भी ऐसी चीजों को समझ नहीं पाए हैं । आज हम अपने इस लेख में आपको एक ऐसे ही रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं । इस रहस्य के बारे में जानकर आप एक समय पर ये सोचेंगे क्या यह वाकई संभव है ?

World Mysterious Chair : 63 लोग अपनी जान गवा चुकें अपनी जान

World Mysterious Chair

World Mysterious Chair : बता दें, कि यह रहस्य एक कुर्सी से जुड़ा है । एक ऐसी कुर्सी जिस पर आज तक जो भी बैठा है उसकी किसी न किसी कारण बाद में मौत हो गई । द नॉर्दन इको वेबसाइट के मुताबिक इस कुर्सी पर अब तक 63 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और इसी कारण इस कुर्सी को अब इंग्लैंड की एक म्यूजियम में रख दिया गया है।कुर्सी के खौफ का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस कुर्सी को जमीन पर ना रखते हुए दीवार पर टांग दिया गया है । ऐसा इसलिए क्योंकि इस पर कोई बैठ ना जाए और अगर बैठ गया तो कहीं उसकी मौत ना हो जाए । कुर्सी के खौफ के कारण इस कुर्सी को म्यूजियम में कई फीट ऊपर रस्सी के सहारे लटकाया गया है।

World Mysterious Chair : थॉमस बस्बी की है ये कुर्सी

बता दें इस रहस्यमई कुर्सी के किस्से लोगों को हैरान करते हैं । दरअसल ये कुर्सी थॉमस बस्बी नामक शख्स की बताई जाती है बताया जाता है कि बस्बी को है कुर्सी बहुत ही ज्यादा पसंद थी और वह किसी को अपनी कुर्सी पर बैठने नहीं देता था । एक बार जब उसकी पसंदीदा कुर्सी पर उसके ससुर बैठ गए थे तो थॉमस को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया था कि उसमें अपने ससुर की हत्या तक कर दी थी ।

World Mysterious Chair : ससुर की हत्या करने के बाद थॉमस को हुई थी फांसी

वही ससुर की हत्या करने के बाद थॉमस को फांसी की सजा मिली थी । रिपोर्ट कहती है कि थॉमस ने मरने से पहले शराप दिया था । थॉमस में कहा था कि आगे जो भी कोई इंसान इस कुर्सी पर बैठेगा उस इंसान की मौत हो जाएगी । कई लोगों ने थॉमस के शराप को गंभीरता से नहीं लिया और कुर्सी पर बैठने की गलती कर बैठे हैं जिस कारण उनकी मौत भी हो गई । कहते हैं आज तक जो भी थॉमस की कुर्सी पर बैठा है उसकी किसी न किसी कारण मौत हो गई है ।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान में कॉन्सटेबल ने रिश्वत के पैसे पूरे करने के लिए लगाई अपने बच्चों की बोली, वीडियो वायरल