BJP Leader Road Accident : उत्तराखंड भाजपा के लिए बुरी खबर, सड़क हादसे में वरिष्ठ नेता की मौत

BJP Leader Road Accident : उत्तराखंड से भाजपा के लिए एक बुरी खबर सामने आई है । बता दें उत्तराखंड के रुद्रपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेंद्र सिंह सांमती समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है ।

BJP Leader Road Accident : जश्न के माहौल में शोक की लहर –

उत्तराखंड राज्य में एक और जहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य में आने से जश्न का माहौल है तो वही दूसरी ओर भाजपा के लिए एक दुखद खबर सामने आई है । जी हां रुद्रपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह सांमती की सड़क हादसे में मौत से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है । बताया जा रहा है कि रुद्रपुर में भाजपा के नेता वीरेंद्र सिंह समेत हरजिंदर सिंह , गुरजीत सिंह निवासी की सड़क हादसे में मौत हो गई है । भाजपा के वरिष्ठ नेता की अचानक मौत होने से भाजपा में शोक की लहर है दौड़ गई है ।

BJP Leader Road Accident : भाजपा विधायक ठुकराल बेहद दुखी-

मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह भाजपा में काफी लंबे समय से काम कर रहे थे बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा पंजाब के बटाला में हुआ । वीरेंद्र सिंह की अचानक मौत से सबसे ज्यादा दुखी रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल है राजकुमार ठुकराल का कहना है कि वीरेंद्र सांमती की मौत से उन्हें काफी दुख हुआ है । एक तरह से उनकी कमर टूट गई है । उनका कहना है कि उनका सबसे मजबूत सपोर्टर जो विधानसभा चुनाव में उनका साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा था वह अब नहीं रहा ।

ये भी पढ़े : थाईलेंड का हैरतअंगेज करने वाला मामला, जहां युवक ने इस वजह से करली कोबरा सांप से शादी