Dhami Hoisted Flag : पिथौरागढ़ में सीएम ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, बना आकर्षण का केन्द्र

Dhami Hoisted Flag : प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर हैं बता दें आज सुबह मुख्यमंत्री 10:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।

 

Dhami Hoisted Flag : कई कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ में कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे, मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:00 बजे जीआईसी मैदान पिथौरागढ़ डीडीहाट महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे वही शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री आवास हटखोला गांव पहुंचेंगे ।

 

ये भी पढ़े : उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनावों से पहले बाबा बद्री विशाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे हरदा–