Holiday On Igas festival : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी दीपावली ‘इगास’ के दिन प्रदेश में सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार दौरे के दौरान छुट्टी का ऐलान करते हुए स्थानीय भाषा में एक पोस्ट भी जारी किया जिसमें सीएम पुष्कर ने बड़ी घोषणा करते हुए इगास त्यौहार के दिन छुट्टी का ऐलान किया।
Holiday On Igas festival : सभी इस त्यौहार को धूमधाम से मनाएं है उद्देश्य

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक त्यौहारों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है। सीएम पुष्कर ने सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड की स्थानीय भाषा में एक पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर छुट्टी रालि।
Holiday On Igas festival : सीएम पुष्कर ने उत्तराखंड की स्थानीय भाषा में आगे लिखा कि हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौं, अर हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ। जिसको साधारण भाषा में समझा जाए तो सीएम पुष्कर ने इस पोस्ट के माध्यम से लिखा की उत्तराखंड के लोकपर्व इगास त्यौहार के दिन छुट्टी रहेगी। सीएम ने आगे लिखा कि हमारा उद्देश्य है कि हम सभी इस त्यौहार को धूमधाम से मनाएं और हमारी नई पीढ़ी भी इस पारंपरिक त्यौहार से जुड़े।
ये भी पढ़े : हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिया ये तौहफा
Holiday On Igas festival : विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम के फैसले का किया स्वागत

बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इसको सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि सीएम पुष्कर के इस फैसले से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और लोकपर्व के सरंक्षण के साथ ही उन्हें विश्व पटल पर पहचान मिलेगी इसके लिए उन्होंने सीएम पुष्कर का आभार भी व्यक्त किया।