Worshiping Ganesha On Wednesday : बुधवार को गणेश पूजा करने से बनेंगे सभी बिगड़े काम, होगी सभी मनोकामनाएं पूरी, ऐसे करें पूजा

Worshiping Ganesha On Wednesday : भगवान गणेश को विघ्नहर्ता यानी की सभी परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला देवता माना गया है लेकिन आप में से शायद कम ही लोग ये जानते होंगे की भगवान गणेश को बुधवार का दिन अति प्रिय है और इस दिन यदी भगवान गणेश की पूजा की जाए तो अति उत्तम होता है और यदी इस दिन भगवान गणेश से कुछ भी मांगों तो वो अवश्य ही पूरा होता है।

Worshiping Ganesha On Wednesday : बुधवार को गणेश पूजन से प्रसन्न होते हैं भगवान गणेश

भगवान गणेश को सभी देवों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है ऐसा कहा जाता है की यदी किसी भी पूजा को करने से पहले भगवान गणेश की उपासना ना की जाए तो वो पूजा अधूरी रहती है। तभी तो भगवान की पूजा सर्वप्रथम की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की भगवान गणेश को बुधवार का दिन अति प्रिय है इस दिन यदी भगवान गणेश की पूजा की जाए तो भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं लेकिन इस दिन भगवान गणेश की पूजा के कई नियम हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है।

Worshiping Ganesha On Wednesday : ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, होंगे प्रसन्न

बुधवार का दिन भगवान गणेश को अति प्रिय है। इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और स्नान करने के बाद श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना करें लेकिन ध्यान रखें की स्थापना के समय भगवान गणेश का मुख पूर्व या उत्तर की दिशा की ओर करें। इसके बाद श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा शुरू करें। पूजा के दौरान श्री गणेश को पुष्प, धूप, दीप, मोदक अर्पित करें साथ ही चंदन और सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं और लाल मौली भी अर्पित करें और भगवान गणेश की आरती का उच्चारण मन से करें इसके साथ ही ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें इससे भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं सिद्ध करते हैं।

Worshiping Ganesha On Wednesday

ये भी पढ़े : छठ पूजा का इतिहास है बेहद पुराना, द्वापर युग में सबसे पहले द्रौपदी ने की थी यह पूजा

बुधवार को भगवान गणेश की पूजा से बढ़ेगा सुख—सौभाग्य

बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा करने से बुद्धि प्राप्ति होती है साथ ही इस दिन भगवान गणेश की अराधना करने से सुख-सौभाग्य बढ़ता है। यही नहीं इस दिन घर में व्रती मनुष्य को सफेद गणेश की स्थापना करनी चाहिए इससे सभी प्रकार की तंत्र विद्याओं से मुक्ति मिली है और यदी किसी के उपर किसी प्रकार की तंत्र विद्या का असर हो तो वो दूर हो जाता है। बुधवार को भगवान गणेश की अराधना से घर में हो रहे कलेश भी खत्म हो जाते हैं और परिवार में प्यार प्रेम बढ़ता है। यही नहीं भगवान गणेश की पूजा करने से घर में पैसों की बरकत भी होती है और फंसे हुए पैसे निकलने के योग भी बनते हैं।