Dhanteras 2021 : दिवाली से ठीक 2 दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है । इस बार धनतेरस आज यानी 2 नवंबर को मनाई जाएगी । धनतेरस के दिन सोना, चांदी, वाहन आदि चीजें खरीदना शुभ माना जाता है । हिंदू मान्यताओं के अनुसार आज के दिन की गई खरीदारी से धन समृद्धि बढ़ती है।
Dhanteras 2021 : भगवान धन्वंकती ने अपने हाथों से भरा था अर्मत कलश
धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरी अपने हाथों में अमृत भरा कलश लेकर प्रकट हुई थी और इसी खास वजह से धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है । धनतेरस के दिन घर में सुख समृद्धि और शांति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

Dhanteras 2021 : ये है शुभ मुहूर्त
देशभर में आज के दिन मनाई जा रही धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:18 से 8:11 तक है । बता दे धनतेरस पर अभिजीत मुहूर्त, गोधूलि मुहूर्त पर खरीदारी की जाती है । अभिजीत मुहूर्त 11 : 42 से 12:26 तक है वही गोधूलि मुहूर्त 05.05 से 5:29 तक है जबकि निशिता मुहूर्त रात 11:16 से 12:07 तक है ।
पूजा विधि
Dhanteras 2021 :मुहूर्त अनुसार आज शाम 6:18 से 8:14 तक वृषभ काल है, बात अगर पूजा विधि की जाए तो धनतेरस के दिन सबसे पहले सुबह उठकर नित्य क्रिया से निर्मित होकर धनतेरस पूजा की तैयारी शुरू करें । पूजा की तैयारी करने के बाद घर में ईशान कोण में धन्वंतरी भगवान की पूजा करें । पूजा करते समय अपने मुंह को हमेशा ईशान पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखें, पूजन करते समय पंच देवयानी भगवान सूर्य, भगवान गणेश, माता दुर्गा, भगवान शिव, भगवान विष्णु की प्रतिमा अवश्य स्थापित करें । धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार की पूजा करें यानी 16 क्रियाओं से पूजा करें । पूजा के अंत में सांगता सिद्धि के लिए दक्षिणा जरुर चढ़ाएं पूजा समाप्त होने के उपरांत धन्वंतरी देवता के सामने दूध, हल्दी, दीप, कुमकुम, चंदन, चावल और फूल चढ़ाकर उनके मंत्र का उच्चारण करते रहे । प्रदोष काल में घर के मुख्य द्वार या आंगन में दिया जलाएं और एक दिया यम देवता का नाम का भी जलाएं ।