CM Pushkar In Badrinath : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, करीब 1 घंटे तक की पूजा अर्चना

CM Pushkar In Badrinath  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे जहां सीएम पुष्कर ने भगवान बद्रीविशाल के दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना कर भगवान बद्रीनाथ से प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

CM Pushkar In Badrinath  : प्रदेश की खुशहाली की सीएम पुष्कर ने की कामना

प्रदेश की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार बद्रीनाथ धाम पहुंचे जहां सीएम पुष्कर ने दरबार में माथा टेका और करीब 1 घंटे तक भगवान बद्रीविशाल की पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की जिसके बाद सीएम पुष्कर राजधानी देहरादून लौट गए।

CM Pushkar In Badrinath 

 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बद्रीधाम पहुंचे सीएम धामी

बता दें इससे पहले भी सीएम पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ धाम जाने वाले थे लेकिन किसी कारणवश दौरा रद्द कर दिया गया जिसके बाद आज मुख्यमंत्री बनने के ​बाद पहली बार सीएम पुष्कर भगवान बद्रीनाथ के दरबार में पहुंचे और माथा टेका।

ये भी पढ़ें : माता अहोई के व्रत में ऐसे करें मॉं पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा, व्रत के दौरान इन बातों का रखें विशेष ख्याल