CM Dhami In Doon From Khatima : खटीमा दो दिवसीय प्रवास से वापस देहरादून लौटे सीएम धामी, दौरे के दौरान किए कार्यों की दी जानकारी

CM Dhami In Doon From Khatima : सीएम पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय खटीमा दौरे पर रहे जहां उन्होंने आज अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनी और उनके तुरंत निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए जिसके बाद सीएम पुष्कर ने फाईबर कंपनी में पहुंचकर बूथ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। जिसके बाद वो देहरादून के लिए रवाना हो गए।

CM Dhami Returned To Doon From Khatima

सीएम पुष्कर ने सुनी जनता की समस्याएं

मुख्यमंत्री पु​ष्कर सिंह धामी के खटीमा दौरे का आज दूसरा दिन रहा। इस दौरान सीएम पुष्कर ने अपने निजी आवास पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना इस दौरान भारी संख्या में जनता सीएम के जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंची और अपनी समस्याओं को सीएम पुष्कर के समक्ष रखा।

इस दौरान सीएम पुष्कर ने भी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया जिसके बाद सीएम पुष्कर फाईबर कंपनी पहुंचे जहां सीएम ने बूथ कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया।

CM Dhami In Doon From Khatima : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को रहा विकास की ओर अग्रसर

इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समग्र विकास हो रहा है जिसमें केन्द्र सरकार के भरपूर सहयोग से राज्य में हर वर्ग का विकास हो रहा है।

सीएम पुष्कर ने कहा कि सरकार जनता के साथ हर सुख दुख में खड़ी है। उन्होने कहा कि खटीमा नागरिक चिकित्सालय में एक हजार एलपीएम का आॅक्सीजन प्लांट लगा दिया गया है व पुराने अस्पताल में अस्थाई सैनिक कैन्टीन बनाई जा रही है, जिसे आगामी माह नवम्बर तक संचालित कर दिया जायेगा।

उन्होने कहा कि खटीमा में बस अड्डा निर्माण, खटीमा बाईपास निर्माण, एकलव्य विद्यालय निर्माण, राजकीय आश्रम पद्धति जनजाति स्कूल, शहीद स्मारक एवं मण्डी में धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि कार्यो में तेजी लाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करें। जिसके बाद सीएम पुष्कर देहरादून के लिए रवाना हो गए।

CM Dhami In Doon From Khatima :

Pushkar Singh Dhami :

ये भी पढ़ें : प्रेमनगर में छात्रा की गला रेतकर हत्या से सनसनी, आरोपी छात्र ने किया सरेंडर

CM Dhami In Doon From Khatima : अधिकारियों को दिए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून लौटने के बाद सीएम पुष्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से मैं खटीमा जाने की सोच रहा था और आज वहां से वापस लौटा हूं। सीएम ने कहा कि खटीमा में मैनें विकास कार्यों की समीक्षा की साथ ही विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।