CM Pushkar In Ayodhya : सीएम पुष्कर के अयोध्या प्रवास का दूसरा दिन आज, ‘दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ शिलान्यास कार्यक्रम में लिया भाग

CM Pushkar In Ayodhya : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अयोध्या दौरे का आज दूसरा दिन रहा इस दौरान सीएम पुष्कर ने ‘दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ की प्रस्तावित धर्मशाला का शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के ​बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए।

शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में सीएम पुष्कर ने लिया भाग

रामनगरी अयोध्या में प्रवास के दूसरे दिन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ की प्रस्तावित धर्मशाला के शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहूति दी। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि धर्मशाला के निर्माण के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले देश और दुनिया के रामभक्तों को विश्वस्तीय आवासीय सुविधा मिलेगी साथ ही बिना किसी बाधा के भगवान श्री राम के भक्त उनके दर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें : सूर्य देव की अराधना से मिलती है नौकरी, जानें कैसे करें पूजा

महंत नृत्य गोपाल दास से मिले सीएम धामी

बता दें इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर उनका हाल जाना और आशीर्वाद लिया। धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। मंदिर को दिव्य और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

CM Pushkar In Ayodhya :

CM Pushkar In Ayodhya

 

CM Pushkar In Ayodhya : अयोध्या पूरी दुनिया के लिए एक धार्मिक केन्द्र बन जाएगा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये भी कहा कि मंदिर निर्माण से अयोध्या पूरी दुनिया के लिए एक धार्मिक केन्द्र बन जाएगा। उसके बाद यहां रामभक्तों और श्रद्धालुओं की आवाजाही और अधिक बढ़ जाएगी। यहां श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सामाजिक संगठनों को भी सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामभक्तों को अयोध्या में ठहरने के लिए उच्चस्तरीय सुविधा मुहैया करवाने के लिए ‘दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ भव्य धर्मशाला का निर्माण कर रहा है। आगे चलकर यह धर्मशाला एक धरोहर बनने के साथ ही स्थानीय लोगों और रामभक्तों के लिए बहुपयोगी साबित होगी।