Tiger kills The Child : पहाड़ों में जंगली जानवरों का आतंक कोई नई बात नहीं है । जंगली जानवर पहाड़ों में घर में घुसकर ना सिर्फ लोगों को घायल करते है ब्लकि उनकी जान तक ले लेते है । ऐसा ही ताज़ा मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सामने आया रहा है जहां गुलदार ने समीपवर्ती चोपड़ा गांव में एक ढाई साल के बच्चे को घर के आंगन से उठा ले गया । जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है।
आंगन में खेल रहा था बच्चा
बताया जा रहा है की समीपवर्ती चोपड़ा गांव के घर में बच्चा कमरे से निकलकर आंगन में आ गया और वहां खेलने लगा बच्चा खेल ही रहा था कि अचानक घर में एक गुलदार घुस आया और उसने बच्चे को अपना शिकार बना लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि गुलदार बच्चे पर घात लगाए बैठा था और जैसे ही बच्चा आंगन में आया गुलदार ने अचानक बच्चे पर हमला किया और उसे उठा ले गया।
Tiger kills The Child : ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के प्रति जताया आक्रोश
बच्चों के परिजन और ग्रामीण अब भी बच्चे की खोजमीन में लगे हुए हैं । लेकिन 1 दिन बीत चुका है और बच्चे का कोई अता पता नहीं चला है। गुलदार के आतंक के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Tiger kills The Child : अन्य इलाकों में सनसनी
इस घटना से समीपवर्ती चोपड़ा गांव सहित अन्य इलाकों में भी सनसनी फैल गई है लोग। लोग अपने बच्चों को लेकर यह डर जता रहे हैं कि कहीं ऐसी घटना उनके साथ घटित ना हो ।
ये भी पढ़ें : माँ भगवती के नवरात्र का इस बार है खास संयोग, तीसरा और चौथा नवरात्र है एक साथ
ऐसा पहेली बार नहीं हुआ है
बता दें कि उत्तराखंड के पहाड़ी गांव में घटना पहली बार नहीं हुई है ऐसे मामले लंबे समय से सामने आ रहे हैं। गुलदार द्वारा बच्चों को उठाए जाने और उनका शिकार करने की खबर लंबे समय से चली आ रही है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र जैसे चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, कर्णप्रयाग जैसे क्षेत्रों से अक्सर गुलदार के आतंक की खबरें सामने आती रहती है।