Murder In Vikasnagar : विकासनगर में बदमाशों के हौंसले बुंलद, चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या

Murder In Vikasnagar : देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर अवस्था में जब युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित ​कर दिया। हालंकि हमले की क्या कुछ वजह रही अभी तक इसका पता नहीं लग पाया है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चाकू से गोदकर की युवक की निर्मम हत्या

विकासनगर में देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद डाला। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। बता दें मृतक का नाम युसुफ बताया जा रहा है जिसपर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर डाला जिसमें युसुफ का काफी खून बह गया जिस वजह से उसकी मौत हो गई। हालंकि हमले की वजह क्या कुछ रही इसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : चुनावी तैयारियों को अंतरिम रूप देने में जुटी भाजपा, चुनाव प्रबंध समिति के विभागों की भाजपा ने की घोषणा

Murder In Vikasnagar : हत्या की वजह का अभी तक नहीं लग पाया पता

बता दें की परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सी.ओ. बी.डी. उनियाल व कोतवाल प्रदीप बिष्ट मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। हालंकि जब मामले को लेकर पुलिस से पूछा गया तो अधिकारियों ने मामले में अभी चुप्पी साधी हुई है।