CM in Yashpal Arya House : नाश्ते के बहाने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को मनाने पहुंचे सीएम धामी, दोनों के बीच ये हुई बात

CM in Yashpal Arya House : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाश्ते के समय कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के घर अचानक ही पहुंच गए। इस दौरान मंत्री यशपाल आर्य ने गर्मजोशी के साथ सीएम पुष्कर का स्वागत किया साथ ही दोनों के बीच विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा भी हुई।

सीएम पुष्कर का मंत्री यशपाल ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही सभी का दिल जीतने में जुटे हुए हैं वहीं इसी क्रम में आज कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने की अफवाह के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह नाश्ता करने के लिए कैनिबेट मंत्री यशपाल आर्य के घर पहुंचे जहां सीएम का मंत्री यशपाल आर्य ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर दोनों ने साथ में नाश्ते के साथ ही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर भी विचार—विमर्श किया।

कई और मंत्रियों के घर जा सकते हैं सीएम धामी

वहीं सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए ​तो सीएम धामी अगले कुछ दिन ऐसे ही मंत्रियों का विश्वास जीतने के लिए उनके घर का दौरा कर सकते हैं। बता दें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में दल—बदल की राजनीति भी शुरू हो गई जिसको देखते हुए सीएम धामी भी अपनी अपने विधायकों का दिल जीतने का कोई मौका छोड़ते नज़र नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पर्स में भूलकर भी ना रखें ये 10 चीजें, वरना लग सकता है वास्तु दोष

CM in Yashpal Arya House : कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के दल बदलने की मिल रही थी ख़बरे

बता दें कुछ दिन पूर्व ख़बरे मिल रही थी की कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पाला बदल सकते हैं और कयास ये भी लगाए जा र​हे हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आर्य के घर नाश्ते में उन्हें मनाने ही गए थे। गौर करने वाली बात ये है कि वर्तमान में यशपाल आर्य न सिर्फ कैबिनेट मंत्री है बल्कि भाजपा कोर कमेटी के सदस्य भी है इसके साथ ही यशपाल आर्य अनुसूचित समाज के वोट पर खासा पकड़ रखते हैं और यशपाल के बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक भी हैं। इसके अलावा जिस सीट खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी विधायक है उस सीट से कभी यशपाल आर्य भी विधायक रहे है ऐसे में भाजपा नहीं चाहती की आर्य भी दल बदल की नीति अपनाएं जिसको देखते हुए सीएम धामी उन्हें मनाने के लिए उनके घर तक पहुंच गए।