CM Pushkar In Gurudwara : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर स्थित गुरुद्वारे में टेका मत्था, संगत की झूठी थालियां धोकर की सेवा

CM Pushkar In Gurudwara : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित गुरुद्वारे नानक सर में मत्था टेका। इस दौरान सीएम पुष्कर ने गुरु का आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख समाज के सहयोग के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत्त है और इस दिशा में निरंतर ​काम भी कर रही है।

सीएम ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात रायपुर स्थित गुरूद्वारे नानक सर पहुंचे जहां सीएम पुष्कर ने मात्था टेकने के साथ ही गुरू का आर्शीवाद भी प्राप्त किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर गुरूद्वारे के मुख्य सेवादार सरदार सतनाम सिंह व राकेश चुंग ने संयुक्त रूप से सीएम पुष्कर को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया साथ ही सीएम पुष्कर के कार्यें की प्रशंसा भी की।

ये भी पढ़ें : मंहत नरेंद्र गिरी की मौत पर उठ रहे कई सवाल, शिष्य बोला ये साजिश है

CM Pushkar In Gurudwara : संगत की झूठी थालियां धोकर सीएम पुष्कर ने की गुरूद्वारे में सेवा

गुरूद्वारा में मात्था टेकने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सेवा भी की। सेवा करने के दौरान सीएम ने लंगरके बाद संगत की झूठी थालियां भी धोई साथ ही खुद भी संगत के साथ बैठकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख समाज हमेशा से अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है और सिख समाज के गुरुओं ने जिस प्रकार से धर्म की रक्षा के लिए अपने व अपने परिवारों का बलिदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने कहा की राज्य सरकार सिख समाज के सहयोग के लिये निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में निंरतर काम भी कर रही है। सीएम ने ये भी कहा की गुरुद्वारा में सेवा करने का अवसर मिलने से वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और आगे भी इस तरह का सौभाग्य उन्हें मिलता रहे ऐसी सीएम ने कामना की।