Harak On Harish Rawat : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं । मंत्री हरक सिंह रावत ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि हरीश भाई उत्तराखंड में खंड – विखंड किया और अब वह पंजाब में भी यही कर रहे हैं।
Harak On Harish Rawat : किसी ने नहीं सोचा था कैप्टन इस्तीफा देंगे—हरक
पंजाब में चल रही सियासी घमासान को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने तबाड़तोड़ हमला बोला है हरक सिंह रावत ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरीश भाई उत्तराखंड में खंड-विखंड करने के बाद अब पंजाब में भी यही कर रहे हैं। हरक सिंह रावत इतने पर नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि किसी ने यह नहीं सोचा था कि पंजाब में कैप्टन अरविंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे । लेकिन आप देख लीजिए कि ऐसा हुआ है हरीश रावत उत्तराखंड का तो नाश कर चुके हैं अब पंजाब जा रहे हैं पता नहीं वहां क्या करेंगे। हालांकि हरक सिंह रावत के इस बयान पर अभी हरीश रावत का कोई पलटवार नहीं आया है ।
ये भी पढ़ें : चामोली में बादल फटने से तबाही, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए दिए ये निर्देश
हरक ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर कहा था ये
मंत्री हरक सिंह रावत अपने बिगड़े बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं तो वहीं बीते कुछ दिन पहले हरक सिंह ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर कहा था की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ढैंचा बीज घोटाले में त्रिवेंद्र की गिरफ्तारी चाहते थे । लेकिन उन्होंने कृषि मंत्री के रूप में त्रिवेंद्र को जेल जाने से बचाया था। बता दें इस विवाद ने बाद में गंभीर मोड़ ले लिया था । इस पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरक पर तंज कसते हुए कहा था कि गधा ढैंचा ढैंचा करता है।