Cm Dhami in Mussoorie : पहाड़ों की रानी मसूरी को सीएम पुष्कर की सौगात, 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Cm Dhami in Mussoorie : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी  रविवार को सर्वे ऑफ इण्डिया परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद रैली में भी प्रतिभाग किया।

Cm Dhami in Mussoorie : मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा के लिए कुलमिलाकर 14 घोषणाएं की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वार्ड 05 धोरणखास, वार्ड 07 जाखन, वार्ड 08 सालावाला, वार्ड 09 आर्यनगर, वार्ड 10 डोभालवाला, वार्ड 11 विजय कालोनी सहित बिलासपुर काडली, जैतनवाला एवं मंसदावाला में सड़कों का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण किया जाऐगा। इसके साथ ही विजय कालोनी, पथरिया पीर, नीलकण्ठ विहार, इंदिरा कालोनी चुक्खुवाला क्षेत्र में सीवर लाईन निर्माण का कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने किया इन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया । आपको बता दें, कि इन योजनाओं में 05 करोड़ रूपये की लागत के देहरादून-किमाड़ी-लम्बीधार-होलोक कम्पनी गार्डन मोटर मार्ग में 30 एम.एम.बी.सी. द्वारा सतह सुधार का कार्य, 04 करोड़ 71 लाख की रूपये की लागत के देहरादून-मसूरी राज्यमार्ग संख्या-01 में दिलाराम चौक से कुठालगेट तक बी.सी द्वारा मार्ग का सतह सुधार का कार्य, 04 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत के राजपुर से कुठालगेट मोटर मार्ग में 30 एम.एम.बी.सी. द्वारा सतह सुधार का कार्य, हाथीबड़कला-मालसी मोटर मार्ग तथा स्नोव्यू -झड़ीपानी बार्लोगंज मसूरी मोटर मार्ग में 30 एम.एम.बी.सी. द्वारा सतह सुधार का कार्य शामिल है।

ये भी पढ़े : CM Kejriwal in Uttrakhand : तीसरी बार उत्तराखंड दौरे पर रहे दिल्ली सीएम केजरीवाल, युवाओं को लुभाने के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री बोले प्रधानमंत्री मोदी के पद्चिन्हों पर चलकर किये जाविकास कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद्चिन्हों पर चलकर राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली गया तो मुझे मिलने के लिए मात्र 15 मिनट का समय मिला था, लेकिन प्रधानमंत्री जी ने 1घण्टे 40 मिनट तक उत्तराखण्ड से जुड़े अनेक पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य को हरसंभव मदद दी जायेगी। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ ही राज्य में भी अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति तक खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।