Women Jumped into river : देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गई जिसमें से महिला और एक बच्ची को तो बचा लिया गया जबकि 2 बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर कल्याणपुर में शहजाद और रब्बानी दंपत्ति रह रहे थे दोनों के तीन बच्चे थे । बीते रविवार की सुबह शहजाद देहरादून जाने के लिए तैयार हो रहा था कि तभी रब्बानी ने उससे कहा कि उसकी बहन ससुराल से मायके रामपुर आई है और वह अपनी बहन से मिलने रामपुर यानी अपने मायके जा रही है । शहजाद ने इस पर कहा कि वे अभी मायके चली जाए लेकिन शाम को जल्दी घर पर लौट आए । इस बात पर रव्बानी को गुस्सा आ गया और दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई । शहजाद पत्नी से लड़ झगड़कर देहरादून चला गया और रब्बानी गुस्से में अपने तीनों बच्चों को लेकर विकासनगर पहुंच गई और बच्चों सहित शक्ति नहर में छलांग लगा दी । जानकारी के अनुसार रब्बानी ने पहले अपने दो बच्चों को नदी में फेंका और फिर बच्ची जिया के साथ खुद भी नदी में कूद गई वही मौके पर मौजूद लोगों ने रब्बानी और उसकी बेटी को तो बचा लिया लेकिन अन्य दो बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका है। दोनों बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
Women Jumped into river : पुलिस पूछताछ में रब्बानी ने बताई ये वजह
वहीं पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में रब्बानी ने बताया कि उसने यह सब कुछ गुस्से में किया । होश में आते ही रब्बानी ने पूछा कि मेरे बच्चे कहा हैं जब उसे यह बात बताई गई कि उसकी एक बच्ची की मौत हो गई है । जबकि अन्य दो लापता हैं तो रब्बानी के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें : Broken Roads In Dehradun : देहरादून में टूटी सड़कों को लेकर विधायक चमोली के आवास का स्थानीय लोगों ने किया घेराव, दी ये चेतावनी
ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि कोई और मां ऐसा कदम ना उठाए
बच्चों के लापता होने से गुस्साए रब्बानी के पति का कहना है कि रब्बानी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि कोई और मां ऐसा कदम ना उठाए। पुलिस पूछताछ के दौरान पति शहजाद ने बताया कि हम दोनों के बीच इतना बड़ा विवाद नहीं हुआ था कि रब्बानी ने यह कदम उठाया शहजाद का कहना है कि उसे रब्बानी को इस तरह का कृत करने के लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए।