CM Pushkar Janta Milan : राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में फरियादी मुख्यमंत्री के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी फरियादियों की फरियाद को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।
दर्शन हॉल में किया गया जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन
सीएम आवास जनता दर्शन हॉल में आज जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की समस्याओं को सुना साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तो वहीं कुछ समस्याओं के निस्तारण का जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़े : Haldwani Police Arrested Robber : हल्द्वानी पुलिस को मिली कामयाबी, अंतरराज्यीय बहरूपिया चोर को किया गिरफ्तार
CM Pushkar Janta Milan : दूर—दूर से फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी
मुख्यमंत्री जनता मिलन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उत्तराखंड के अलग—अलग जिलों से जनता अपनी सम्सयाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास पहुंची और उन समस्याओं के समाधान की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जनता की कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया यही नहीं जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका उन समस्याओं के निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और उन समस्याओं को भी जल्द निपटाने की बात कही।
सीएम पुष्कर कार्यकाल को 2 माह पूरे होने पर किया गया कार्यक्रम आयोजित
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद संभाले हुए 2 माह का समय पूरा हो चुला है इस उपलक्ष में मुख्यमंत्री जनता से सीधे मिल रहे हैं साथ ही इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जनता प्रदेश के अलग—अलग जिलों से सीएम आवास स्थित जनता दर्शन हॉल पहुंची जहां सीएम ने एक—एक कर सभी की समस्याओं को सुना और निस्तारण किया। कार्यक्रम का आयोजन पूरे दो घंटे तक चला इस दौरान फरियादी लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए और सीएम पुष्कर ने एक—एक कर सबकी समस्याओं को सुना और निस्तारण किया।