Parivartan Yatra In Uttarakhand : परिवर्तन की मांग को लेकर दहाड़े कांग्रेसी, खटीमा से किया परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ

Parivartan Yatra In Uttarakhand : सितारगंज नानकमत्ता में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का भव्य रूप से स्वागत हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए कांग्रेस के पक्ष में नारे लगाए तो वहीं दूसरी तरफ परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्र्व सीएम हरीश रावत ने नानकमत्ता गुरूद्वारे में माथा टेकने के साथ गुरूद्वारे में झाडू भी लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा

3 सितंबर से प्रस्तावित कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में खटीमा से शुरू हुई। इस दौरान परिवर्तन यात्रा नानकमत्ता से होते हुए सितारगंज पहुंची। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। वही यात्रा के दौरान नानकमत्ता ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब मत्था टेकने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंजाब में दिए पंज प्यारों के बयान पर माफी मांगते हुए गुरुद्वारे में सेवा की और माफी के रूप में संगत के जूते साफ करते हुए गुरुद्वारा साहिब में झाड़ू लगाया। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि पंजाब में पंज प्यारों पर दिए गए बयान से अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगते है उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था फिर भी वह इसे गलते मानते हुए आज नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुंचे और सजा स्वरूप गुरूद्वारे में सेवा की है।

ये भी पढ़ें : Uttarakhandi Language : उत्तराखंड में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं, जानें कौनसे जिले में बोली जाती है कौनसी भाषा

Parivartan Yatra In Uttarakhand : जनता चाहती है परिवर्तन—हरीश रावत

परिवर्तन यात्रा के सितारगंज पहुंचने पर रामलीला ग्राउंड में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरीश रावत सहित नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का क्षेत्रीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा लगातार जनता पर अन्याय कर रही है, किसानों के साथ बुरा बर्ताव कर रही है, बेराजगार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है लगातार जनता पर अन्याय कर रही है जिस वजह से जनता परिवर्तन चाहती है और कांग्रेस ने हमेशा से ही जनता की आवाज़ बनकर काम किया है यही वजह है की इस परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और भाजपा की कुरीतियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है।