CM CALLS PITHORAGARH DM : सीएम धामी ने पिथौरागढ़ डीएम से की फोन पर बात, बादल फटने से प्रभावितों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

CM CALLS PITHORAGARH DM : पिथौरागढ़ के धारचूला में बादला फटने की घटना का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया है। सीएम पुष्कर ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. आशीष चौहान और कमिश्नर सुशील कुमार से फोन पर वार्ता की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही प्रभावितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए।

बादल फटने से हुए नुकसान की सीएम धामी ने ली जानकारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में बादल फटने की घटना का संज्ञान लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के जिाधिकारी डॉ आशीष चौहान से फोन के माध्यम से बातचीत की। फोन में वार्ता के दौरान सीएम पुष्कर ने जिलाधिकारी से बादल फटने से हुए नुकसान की जानकारी ली साथ ही और ये निर्देश दिए हैं कि बादल फटने से प्रभावित सभी लोगों को हर संभव मदद यथाशीघ्र कराई जाए साथ ही लापता लोगों के लिए सर्च व रेस्क्यू अभियान को पूरी क्षमता ​के साथ चलाया जाए।

CM CALLS PITHORAGARH DM : प्रभावितों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमिश्नर सुशील कुमार से भी फोन पर बात की और कहा कि आपदा में घायल लोगों का समुचित उपचार काराया जाए साथ ही प्रभावितों के रहने व खाने का प्रबंध भी सुनिश्चित कराया जाए। सीएम पुष्कर ने कमिश्नर सुशील कुमार से कहा कि प्रभावितों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना आ पाए इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए साथ ही छोटे बच्चों के लिए दूध आदि की भी व्यवस्थाएं की जाए।

ये भी पढ़े : cloudburst in Dharchula : पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, 3 बच्चियों के शव बरामद, 4 लोग अभी भी लापता

3 बच्चियों के शव किए जा चुके हैं बरामद

CM CALLS PITHORAGARH DM : बता दें की पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में बीते रोज़ बादल फटने  से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने से जहां 1 दर्जन से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो वहीं 7 लोग लापता हो गए जिनमें से 3 बच्चों के शव बरामद कर लिए ज​बकि 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनके लिए राहत बचाव दल की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े : Cloudburst