60 indians returns home : अफगानिस्तान से 60 लोग पहुंचे देहरादून, अफगान के हालातों को लेकर किए बड़े खुलासे

60 indians returns home : अफगानिस्तान पर तालिबानियों का कब्जा होने के बाद वहां रह रहे भारतीयों ने अपने वतन लौटना शुरू कर दिया है । वहीं आज यानी रविवार को उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून के करीब 60 लोग अफगानिस्तान से अपने घर वापस पहुंचे जहां उनके परिजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया साथ ही भावुक भी दिखाई दिए। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे।

अफगान से आज 60 लोग देहरादून पहुंचे। जिनकी घर वापसी पर परिजनों ने अपनी खुशी जाहिर की इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों की आंख भर आई । अफगानिस्तान से वापसी करने वाले लोगों ने अपने परिजनों से मिलकर राहत की सांस ली। इस दौरान पर अफगानिस्तान से लौटे यात्रियों सहित उनके परिजनों ने डेनमार्क एंबेसी और भारत सरकार का धन्यवाद अदा किया इस मौके पर अफगानिस्तान से वापस लौटे नितेश कुमार क्षेत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में हालात ज्यादा बिगड़े हैं लेकिन किसी भी तालिबानी ने भारतीयों को कुछ भी नुकसान नहीं पहुचाया। बल्कि उनको अफगानिस्तान से निकलने में मदद की है ।

जरुर पढ़े : Uttarakhandis trapped in Taliban : तालिबान में फंसे उत्तराखंडियों को वापस वतन लाने की कोशिश में सीएम धामी, विदेश मंत्रालय से लगातार साध रहे संपर्क

डेनमार्क एंबेसी ने किया सहयोग

60 indians returns home : बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान में फंसे इन भारतीयों के वापस लाने के लिए डेनमार्क एंबेसी ने काफी सहयोग किया । एम्बेसी एजेंट अरविंद खड़काने बताया कि डेनमार्क एंबेसी ने लोगों को वापस लाने में काफी सहयोग किया इसके साथ ही भारतीय वायुसेना का जो प्लेन अफगानिस्तान गया था वहां तक भी लोगों को पहुचाने में डेनमार्क एंबेसी ने काफी मदद की ।

वहीं लोगों ने इस दौरान अपनों से मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि जब उनके परिजन अफगानिस्तान में थे तब एक एक सेकंड कई घंटों की तरह पहाड़ बनकर उनके ऊपर टूट रहा था लेकिन आज उनके वापस लौटने से वह बेहद खुश है वही वहां फंसे लोगों के परिजनों को धैर्य रखने को कहा है कि सभी सुरक्षित वापस अपने घर आएंगे।

ये भी पढ़े : उत्तराखण्ड